छत्तीसगढ़ : कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता, 2 बेटों सहित 5 की मौत

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता और दो बेटों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, आज शुक्रवार सुबह लगभग 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद उतरते गए। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव की है।

 

मामले में SDOP यदुमणि सिदार की मानें तो राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर ये लोग उसे निकालने कुएं में घुसे थे, लेकिन कोई जिंदा नहीं लौट सका।

 

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि बिलासपुर से SDRF की टीम का इंतजार है। स्थानीय गोताखोर पहुंचे लेकिन ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण कुएं में नहीं उतारा गया। शवों को निकाल सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा।

 

Columbus
9°C
Cloudy sky
2.9 m/s
76%
766 mmHg
05:00
9°C
06:00
9°C
07:00
9°C
08:00
8°C
09:00
9°C
10:00
10°C
11:00
13°C
12:00
15°C
13:00
15°C
14:00
15°C
15:00
16°C
16:00
18°C
17:00
21°C
18:00
22°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
17°C
00:00
17°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
15°C
05:00
15°C
06:00
16°C
07:00
16°C
08:00
15°C
09:00
16°C
10:00
17°C
11:00
17°C
12:00
18°C
13:00
19°C
14:00
20°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
18°C
21:00
17°C
22:00
16°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark