उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव का बड़ा बयान कहा- ‘स्वास्थ्य मंत्री बनना चहाते है CM…’

बसपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान आज गुरुवार को सपा पार्टी में शामिल हो गए। यहीं नहीं उनके साथ बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सभी को सपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के स्वास्थ्य मंत्री चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हट जाएं और हम मुख्यमंत्री बन जाए। सीएम योगी को पता नहीं क्या हो गया है वह स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं कर पा रहे हैं। सीएम योगी को चिंता है की स्वास्थ्य मंत्री कहीं कुर्सी ना हथिया लें, इसलिए स्वास्थ्य के बजट में कटौती की जा रही है।

 

हाथरस में हुए हादसे को लेकर अखिलेश मुखिया ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर उत्तर प्रदेश में होते रहते हैं। पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन है। इस तरह के आयोजन में ज्यादा लोग आते ही हैं। सबसे ज्यादा जान महिलाओं की गई है। प्रशासन की कमी की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। हाथरस कोई पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी हुए हादसों में स्वास्थ्य सेवाएं फेल थीं।

 

इस सरकार में इमरजेंसी के समय कभी कोई इलाज नहीं मिल पाया है। सरकार पॉलिटिकल स्वास्थ्य बेहतर करना चाहती है, यह सरकार पता नहीं कौन सी पॉलिटिकल विटामिन चाहती है।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget