बॉलीवुड : सोनाक्षी की शादी के 5 दिन बाद ही पिता शत्रुघ्न सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस बात का पता तब चला जब सोनाक्षी सिन्हा और उनके हसबेंड जहीर इकबाल हॉस्पिटल से बाहर स्पॉट किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न पूरी तरह से ठीक हैं और वे सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए गए हुए थे। पहले ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न इस शादी से खुश नहीं है और वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे। लेकिन ये बातें महज अफवाह साबित हुईं।

 

शत्रुघ्न न सिर्फ शादी का हिस्सा थे बल्कि वे काफी खुश भी नजर आए। लेकिन शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई भागदौड़ की वजह से वे थक गए थे और इसलिए वे रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए हुए थे। वहीं पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता की खैरियत पूछने के लिए पहुंची थीं।

 

धूमधाम से हुई थी शादी

दरअसल, हाल ही में 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रेजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। इस दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। सलमान खान इस मौके पर टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे थे। हनी सिंह का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। वे भी अपनी दोस्त की शादी में खूब एंजॉय करते नजर आए थे।

 

31 Mar
74°F
1 Apr
74°F
2 Apr
77°F
3 Apr
82°F
4 Apr
84°F
5 Apr
84°F
6 Apr
83°F
31 Mar
74°F
1 Apr
74°F
2 Apr
77°F
3 Apr
82°F
4 Apr
84°F
5 Apr
84°F
6 Apr
83°F
Light
Dark