मनोरंजन : ‘तुम एल्विश यादव को लड़कियों से…’ अरमान मलिक ने एल्विश को लेकर ये क्या कह दिया !

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के शुरुआती दिनों से ही अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां शो में चर्चा का विषय नहीं हुई है। इसी क्रम में एक बार लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां फिर एक बार सभी कंटेस्टेंट को अपनी कहानी सुनाते नजर आए। दरअसल, घरवालों को बताया जा रहा था कि अरमान मलिक की दूसरी शादी होने के बाद किस तरह से उनकी पहली पत्नी पायल अपने बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई थीं। लेकिन इन बातों के बीच लव कटारिया इशारों-इशारों में अपने दोस्त विशाल पांडे से ये कहते नजर आए कि असल में कहानी कुछ और है। ये (अरमान) जो बता रहे हैं उसके मुकाबले असल में ये मामला बहुत बड़ा हो गया था।

 

लव का क्या कहना था ?

लव का कहना था कि अरमान जितने सीधे इस शो में बन रहे हैं, उतने सीधे असल जिंदगी में बिलकुल नहीं हैं। उनमें बहुत ऐटिट्यूड है और बाहर उनका अंदाज पूरी तरह से अलग है। लव की बातें सुनकर विशाल ने भी कहा कि ये लोग चाहें जो कुछ भी कहें। लेकिन ये बहुत गलत है और हम इस बात को कतई नजरअंदाज नहीं कर सकते कि बड़ी भाभी (पायल मलिक) के साथ गलत हुआ है। जो बंदी अपना सब कुछ छोड़कर, अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़कर पूरे विश्वास के साथ तुम्हारे साथ (अरमान मलिक) चली आईं, उसके साथ तुमने धोखा तो किया है।

 

अरमान के पीठ पीछे उनके बारे में बात करने के बाद लव ने इन सभी मुद्दों पर अरमान के साथ भी बात करने की भी कोशिश की। लव ने कहा कि जो आपने पायल के साथ आपकी कहानी सुनाई थी, वो मुझे किसी और ने भी बताई थी। लेकिन वो कहानी आपकी कहानी से पूरी तरह से अलग थी। लव की बात सुनने के बाद अरमान ने उन्हें आगे बोलने का मौका ही नहीं दिया। उन्हें बीच में ही टोकते हुए वो बोल पड़े,”मैं अकाउंट का काम करता था तब बुक के सिलसले में जिस ऑफिस में जाता था, वहां मैं पायल से मिला और फिर हम एक-दूसरे से एक क्लब में मिले थे। लेकिन लोगों का क्या है जितने मुंह हैं उतनी बातें होती रहेंगी, हम किसका मुंह रोकेंगे? लोग तो तुम्हारे बारे में भी बोलते हैं कि लव कटारिया एल्विश यादव को लड़कियों से मिलाता है। हम सब को चुप नहीं करा सकते।”

29 Mar
73°F
30 Mar
54°F
31 Mar
52°F
1 Apr
63°F
2 Apr
70°F
3 Apr
65°F
4 Apr
52°F
29 Mar
73°F
30 Mar
54°F
31 Mar
52°F
1 Apr
63°F
2 Apr
70°F
3 Apr
65°F
4 Apr
52°F
Light
Dark