उत्तर प्रदेश : प्रशिक्षु दरोगा ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बताई ये वजह…

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुसमरा के गांव गुलालपुर निवासी प्रशिक्षु दरोगा अरुण कुमार यादव ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वर्तमान समय में दरोगा की तैनाती जनपद बारांबकी के एक थाने में थी।

 

सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था दरोगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना किशनी क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी अरुण कुमार कानपुर से बीटेक कर दिल्ली से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वर्ष 2023 में एसआई की भर्ती देखी थी। चयन होने के बाद दरोगा की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अरुण वर्तमान में बाराबंकी के कोठी थाना में तैनात थे। दो दिन पहले ही अरुण को सरकारी पिस्टल भी मिल गई थी। बुधवार की सुबह जब कमरे में रहने वाले दूसरे दरोगा साथी बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अरुण ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

 

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार, कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि माइग्रेन के दर्द से परेशान होने के कारण वह आत्मघाती कदम उठा रहा है। फिलहाल, दरोगा के शव का स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। परिजन शव लेने के लिए बाराबंकी गए हुए हैं।

इस मामले में एसपी का कहना है कि अरुण व उसके दोस्त प्रशिक्षु दरोगा विशेष कुमार कुरील ने बुधवार सुबह साथ में खाना खाया था। विशेष ने भी बताया कि मृतक माइग्रेन की समस्या से ग्रसित थे।

Columbus
0°C
Clear sky
5 m/s
71%
763 mmHg
01:00
0°C
02:00
-1°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
7°C
23:00
8°C
00:00
8°C
01:00
8°C
02:00
8°C
03:00
8°C
04:00
8°C
05:00
8°C
06:00
8°C
07:00
7°C
08:00
7°C
09:00
8°C
10:00
8°C
11:00
8°C
12:00
9°C
13:00
9°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
9°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark