राजनीति : नीतीश कुमार पर क्यों भड़के प्रशांत किशोर ? पीएम मोदी के पैर छूने पर कही बड़ी बात

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों अपनी-अपनी राय देने में लगे है। जिनमें से एक नाम प्रशांत किशोर का भी शामिल है।

 

दरअसल, हाल ही में प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी के पांव सिर्फ इसलिए छुए ताकि वो सत्ता में बने रहें।

 

बीते शुक्रवार यानी 14 जून को एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि देश ने कुछ दिन पहले देखा होगा कि मीडिया के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के हाथ में भारत सरकार की कमान है। नीतीश कुमार अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी। इतनी ताकत है नीतीश कुमार के हाथ में। नीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा? बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा, बिहार के जिलों में चीनी की फैक्ट्रियां चालू हो जाए, यह नहीं मांगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए, यह भी नहीं मांगा।

 

बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि तो फिर उन्होंने क्या मांगा? इस सवाल का जवाब देते हुए किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के सभी लोगों की इज्जत बेचते हुए अपनी सत्ता मांगी है, उन्होंने मांग रखी कि 2025 के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहें और इसके लिए भाजपा भी समर्थन कर दें।

 

आगे उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि 13 करोड़ लोगों के जो नेता हैं, हमलोगों का अभिमान हैं, सम्मान हैं, वह पूरे देश के सामने झुक कर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं।

Columbus
17°C
Broken cloud sky
6.6 m/s
65%
762 mmHg
01:00
17°C
02:00
17°C
03:00
17°C
04:00
17°C
05:00
17°C
06:00
17°C
07:00
17°C
08:00
16°C
09:00
17°C
10:00
17°C
11:00
17°C
12:00
17°C
13:00
19°C
14:00
19°C
15:00
19°C
16:00
20°C
17:00
20°C
18:00
20°C
19:00
19°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
16°C
23:00
16°C
00:00
16°C
01:00
15°C
02:00
14°C
03:00
14°C
04:00
15°C
05:00
15°C
06:00
14°C
07:00
14°C
08:00
14°C
09:00
14°C
10:00
15°C
11:00
16°C
12:00
17°C
13:00
19°C
14:00
20°C
15:00
21°C
16:00
21°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
17°C
22:00
16°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark