उत्तर प्रदेश : SP ऑफिस पहुंचे व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, जलते हुए देख भागे पुलिसकर्मियों ने…

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एसपी ऑफिस बहार एक व्यक्ति ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। व्यक्ति का जलते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से व्यक्ति जलते हुए एसपी ऑफिस के अंदर भाग रहा है। उसके साथ आए लोग शोर मचाकर बचाने की गुहार लगा रहे हैं, जबकि पीड़ित जलते हुए कभी गेट के अंदर तो कभी बाहर की ओर भाग रहा है। जिसे जलते देख एसपी ऑफिस के पुलिसकर्मी दौड़े और आनन फानन में कंबल डालकर आग बुझाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह 2 कर्मचारियों ने उसे जमीन पर गिराकर कंबल डाले, तब जाकर आग बुझी लेकिन तबतक उसके कपड़े और पैरों से लेकर कमर तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था। उसे जीप में बिठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले में पीड़ित ने दी ये जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति कांट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित का कहना है कि एक महीने पहले दबंग किस्म के लोग उसकी पिकअप गाड़ी उठाकर ले गये थे। गाड़ी वापस लेने के लिए वो कांट थाने से लेकर एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते वो परेशान है। मेरे बच्चे भूखे से तड़प रहे हैं। पिकअप से ही रोजी रोटी चलती थी जो ठप है। कोई सुनवाई न होने पर वो आज सुबह लगभग 12 बजे एसपी कार्यालय बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गया। जहां उसने खुद पर पेट्रोल छिड़का और खुद को आग लगा ली। आग लगते ही वो जलते हुए एसपी ऑफिस के अंदर भागा, तभी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे वो आग बुझाने का प्रयास करने लगे। दो पुलिस कर्मियों ने उसपर किसी तरह कंबल डाला तब जाकर करीब 5 मिनट बाद आग को बुझाया जा सका। उसके बाद पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया है।

>
Pozega
29 ožu.
11°C
30 ožu.
14°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
15°C
3 tra.
15°C
4 tra.
17°C
>
Pozega
29 ožu.
11°C
30 ožu.
14°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
15°C
3 tra.
15°C
4 tra.
17°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark