जयपुर : भाजपा महिला कार्यकर्ता ने कॉन्स्टेबल को मारे थप्पड़:सिविल ड्रेस में तैनात था; कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप

जयपुर : सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल को चांटे जड़ दिए। महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉन्स्टेबल ने उनके साथ अभद्रता की।

भाजपा महिला मोर्चा का आज खाद्य मंत्री और सिविल लाइंस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास के सरकारी आवास पर प्रदर्शन का कार्यक्रम था। पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को हवा सड़क के पास ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता वहीं पर प्रदर्शन करने लगीं।

प्रदर्शन के दौरान जब महिला कार्यकर्ता बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश कर रही थीं। उसी समय पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद अचानक कुछ महिला कार्यकर्ता पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ उलझ गईं। देखते ही देखते महिला कार्यकर्ता रजनी पांडे ने पुलिस कॉन्स्टेबल को चांटे जड़ दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद अन्य पुलिसकर्मी बीच बचाव करने पहुंचे। उन्होंने कॉन्स्टेबल को वहां से हटाया।

भाजपा के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेशभर में कांग्रेस विधायकों के घर के बाहर महिला अत्याचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर प्रदर्शन कर रही हैं।

महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी 'लाल डायरी' दिखाते हुए।
महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ‘लाल डायरी’ दिखाते हुए।

पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को करना चाहिए था तैनात
इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा- प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ने बैरिकेड्स तो लगा दिए, लेकिन पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी मौके पर तैनात नहीं की। उन्होंने कहा कि महिलाएं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही थीं। लोकतंत्र में आंदोलन का सबको अधिकार है। कुछ पुरुष पुलिसकर्मी जो सिविल ड्रेस में तैनात थे, उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता की। यह बहुत शर्मनाक बात है।

Columbus
10°C
Clear sky
5.5 m/s
71%
762 mmHg
20:00
10°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
4°C
01:00
4°C
02:00
4°C
03:00
4°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
3°C
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
4°C
11:00
5°C
12:00
6°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
7°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark