RBI Withdraw 2000 Note : आरबीआइ ने 15 बिंदुओं में दिया जवाब, कहां जमा होगा पैसा और कैसे जमा कर सकते हैं आप

RBI Withdraw 2000 Note : भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को बंद करने की घोषणा कर दी है। इस बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि यह अभी 30 सितंबर तक प्रयोग किए जा सकते हैं। इससे पहले 8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक देर रात 1000 और 500 रुपए का पुराना नोट बंद कर दिया था। उस समय लोगों को बहुत परेशानी हुई थी। इस बार कोई परेशानी न हो इसलिए रिजर्व बैंक ने पहले ही सारी परेशानी और शंकाओं को लेकर जवाब दे दिया है। आइए 15 बिंदुओं में जानते हैं…

1. क्यों वापस लिए गए 2000 के नोट?

उत्तर- 2000 रुपए का नोट 2016 में नोटबंदी के बाद की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से लाया गया था। अब इस नोट का उद्देश्य पूरा हो गया है और लेनदेन में इसका इस्तेमाल न के बराबर हो रहा है। २००० के 89त्न नोट की छपाई मार्च 2017 से पहले ही हो गई थी। इसकी छपाई 2018-19 से ही बंद है। चूंकि इन नोटों की उम्र 4-5 साल है, इसलिए क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया गया है।

2. क्लीन नोट पॉलिसी क्या है?

उत्तर- आरबीआइ का उद्देश्य है कि आम लोगों को अच्छे, साफ-सुथरे नोट उपलब्ध कराएं जाएं, इसलिए यह पालिसी अपनाई गई है

3. क्या 2000 के नोट चलन में रहेंगे?

उत्तर- हां, ये नोट चलन में रहेंंगे।

4. क्या लेनदेन के लिए इस नोट का इस्तेमाल कर सकते हैं?

उत्तर- हां, इसका प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन 30 सितंबर से पहले इसे बैंक में जमा कर दें।

5. आम आदमी के पास जो 2000 का नोट है, उसका क्या करें?

उत्तर- 30 सितंबर तक इसे बैंक खाते में जमा करा दें, या आरबीआइ के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कराकर इसके बदले दूसरे नोट ले सकते हैं।

6. क्या बैंक खाते में नोट जमा करने की कोई सीमा है?

उत्तर- बैंक खाते में किसी भी सीमा तक 2000 के नोट जमा करा सकते हैं। केवाईसी के साथ अन्य नियामकीय जरूरतें पूरी करनी होंगी।

7. क्या नोट बदलने की कोई सीमा है?

एक बार में कोई भी व्यक्ति 2000 के 10 नोट यानी 20,000 रुपए तक के नोट बदलकर दूसरे नोट ले सकता है।

8. बैंक की उपशाखाओं पर कितने के नोट बदल सकते हैं?

उत्तर- 4,000 रुपए तक के नोट किसी भी उपशाखा पर बदल सकते हैं।

9. कब से बैंक में नोट बदलने की सुविधा मिलेगी?

उत्तर- 23 मई 2023 से यह सुविधा सभी बैंकों और क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध हो जाएगी।

10. क्या नोट बदलने के लिए बैंक खाता जरूरी है?

उत्तर- नहीं, कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक से 20 हजार रुपए तक के नोट बदल सकता है।

11. अगर किसी व्यापारी के पास 20,000 रुपए से अधिक के नोट हैं तो क्या करना होगा?

उत्तर- कोई भी व्यक्ति बिना किसी सीमा के अपने बैंक खाते में 2000 रुपए के नोट जमा करा सकता है और इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार निकाल सकता है।

12. नोट बदलने के लिए क्या कोई फीस लगेगी?

उत्तर- नहीं, नोट बदलने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।

13. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को नोट बदलने-जमा कराने के लिए क्या सुविधा है?

उत्तर- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को कोई असुविधा न हो इसके लिए बैंकों को पुख्ता प्रबंध करने का आदेश दिया गया है।

14. अगर कोई व्यक्ति तुरंत नोट जमा नहीं कराता है तो क्या होगा?

उत्तर- नोट बदलने के लिए चार माह का समय दिया गया है। इस दौरान ही नोट बदलने या फिर बैंक में जमा कराने होंगे।

15. बैंक अगर नोट जमा करने या बदलने से मना कर दें तो क्या होगा?

उत्तर- ऐसा होने पर सीधे बैंक अधिकारी से संपर्क करें। अगर बैंक अधिकारी 30 दिन में जवाब नहीं देता है तो बैंकिंग लोकपाल को तुरंत शिकायत करें। आरबीआइ की वेबसाइट पर भी जाकर शिकायत कर सकते हैं।

 

 

Buenos Aires
15°C
Claro
2.4 m/s
81%
763 mmHg
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
15°C
05:00
14°C
06:00
14°C
07:00
14°C
08:00
14°C
09:00
16°C
10:00
18°C
11:00
19°C
12:00
20°C
13:00
21°C
14:00
22°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
22°C
18:00
22°C
19:00
20°C
20:00
20°C
21:00
19°C
22:00
19°C
23:00
18°C
00:00
18°C
01:00
17°C
02:00
17°C
03:00
17°C
04:00
16°C
05:00
16°C
06:00
16°C
07:00
15°C
08:00
15°C
09:00
16°C
10:00
18°C
11:00
20°C
12:00
21°C
13:00
22°C
14:00
22°C
15:00
22°C
16:00
21°C
17:00
20°C
18:00
18°C
19:00
16°C
20:00
14°C
21:00
13°C
22:00
12°C
23:00
12°C
Weather Data Source: El tiempo 25 días Buenos Aires
Light
Dark