झुंझुनूं : जल संचयन आज और बेहतर कल की जरूरत- पंडित तिवाड़ी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय अमृत जलम कलश यात्रा का विश्व जल दिवस पर समापन हुआ। विश्व जल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित प्रभु शरण तिवारी, खंड विकास अधिकारी रण सिंह पायल, डॉ महेंद्र नेहरा, पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने विचार रखे।

पंडित तिवारी ने कहा की जल को एक ही दिन नहीं बल्कि प्रत्येक दिन इसका पूजन होना चाहिये , इसका मित्तव्यता और समझ के साथ उपयोग करना भविष्य की आवशयकता है साथ ही आपने महिलाओं से आव्हान किया कि जल बचत के संस्कार बच्चों में भी डालें। रण सिंह पायल ने गिरते जल स्तर पर अपनी चिंता जाहिर की साथ ही उन्होंने संस्थान द्वारा जल बचत और संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और समाज को इसमें अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने को कहा। डॉ महेंद्र नेहरा ने कार्यक्रम में कहा कि जल का सदुपयोग करते हुए वर्षा जल का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर कर सकता है, उन्होने जल के साथ साथ अन्न को भी बचाने पर जोर दिया, आपने कहा की अन्न उतना ही लें थाली में की व्यर्थ ना जाये नाली में। पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह ने सभी से आव्हान किया की समाज में सभी लोगों को पारिवारिक मंगल कार्यों पर पेड़ लगाने की प्रथा डालनी चाहिये जैसे की परिवार के सभी सदस्यों के जन्मदिवस पेड़ लगाएं जाएँ इससे वातावरण भी शुद्ध होगा और वर्षा में भी वृद्धि हो सकती है। संसथान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने इस वर्ष विश्व भर में जल दिवस की थीम तेज गति से बदलाव पर चर्चा की, साथ ही उन्होंने संस्थान के द्वारा विगत 19 वर्षों से जल संग्रहण एवं संचयन के लिए किये जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम में जल समन्वयक संजय शर्मा में अमृत जलम कलश यात्रा के उद्येश्यों के बारे में विस्तार से बताया कि कलश यात्रा किस प्रकार गिडानिया गांव से प्रारम्भ हुई और विश्व जल दिवस पर इसका समापन किया गया। यात्रा के अंतिम दिन महिलाये और पुरुष मंगल गीत गाते और नाचते हुए कलश कोअक्षय प्रतिष्ठान से डालमिया खेलकूद परिसर तक लाये। यहाँ पर कलश का पूजन किया गया और रामेश्वरम से आये हुए 21 कुओं के जल को भी इसमें मिला कर इसका विषर्जन तुलसी के पौधे पर किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्राम मालपुरा के शेर सिंह सोमरा को जल संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कलश यात्रा के समापन पर संजय शर्मा, शुभेन्द्र भट्ट, कुलदीप कुल्हार, बलवान सिंह, सूरजभान, राकेश मेहला, महेंद्र गौरा, अजय बलौदा, रवीन भेड़ा, नरेश आलड़िया, अनिल शर्मा, अनिल सैनी, सुनील नारायण एवं रथ चालक सतबीर सिंह का अतिथियों ने मलयर्पण कर सम्मान किया।

Columbus
13°C
Cloudy sky
4.6 m/s
65%
757 mmHg
13:00
13°C
14:00
13°C
15:00
13°C
16:00
11°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
6°C
23:00
6°C
00:00
6°C
01:00
6°C
02:00
6°C
03:00
5°C
04:00
4°C
05:00
3°C
06:00
2°C
07:00
2°C
08:00
1°C
09:00
3°C
10:00
4°C
11:00
6°C
12:00
7°C
13:00
8°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
10°C
20:00
9°C
21:00
8°C
22:00
7°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark