झुंझुनूं-चिड़ावा : वकील जुगराज माटोलिया की हत्या पर रोष:चिड़ावा में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, सुरक्षा को लेकर एक्ट बनाने की मांग

झुंझुनूं-चिड़ावा : जोधपुर में वकील जुगराज माटोलिया की हत्या के बाद से वकीलों का आक्रोश कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। चिड़ावा कोर्ट में भी आज भी आक्रोशित वकीलों ने पेन डाउन रख कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान वकीलों ने कोर्ट के आगे वकीलों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि वकीलों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द वकीलों की सुरक्षा को लेकर एक्ट बनाना चाहिए।

बैठक को बार अध्यक्ष कपिल चाहर, एडवोकेट अनिल मान, लोकेश शर्मा, रोबिन शर्मा, जय सिंह कुल्हार, उम्मेद बरवड़, नयनकमल भारतीय, अमित कुलहरी, खादिम हुसैन आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जय सिंह कुल्हार, नवीन झाझड़िया, वीरप्रकाश झाझड़िया, विकास सैनी, रामवीर सिंह, राजेंद्र गोयल, शीशराम झाझडिया, हिदायत हुसैन, दीपक स्वामी, सोनू तामडायत, अमित यादव, मूलचंद शर्मा, सुमेर सिंह, गिरधारीलाल, दीपक, अमित, संजय, कुलदीप ढाका, रमेश कटेवा, प्रशांत शर्मा, अभिषेक महमिया, लालचंद गोठवाल, राजेश शर्मा, राकेश आर्य, विकास, जोरावर सैनी, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।

1 Apr
72°F
2 Apr
78°F
3 Apr
82°F
4 Apr
82°F
5 Apr
82°F
6 Apr
82°F
7 Apr
67°F
1 Apr
72°F
2 Apr
78°F
3 Apr
82°F
4 Apr
82°F
5 Apr
82°F
6 Apr
82°F
7 Apr
67°F
Light
Dark