झुंझुनूं : हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा खाजपुर पुराना गांव में किया प्रवेश

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा में चल रही हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा है भारी समर्थन।। झुंझुनूं।।गिडानिया ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमेर सिंह महला के नेतृत्व में 26 जनवरी से लगातार चल रही हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा ने खाजपुर पुराना गांव में प्रवेश किया और वहां पर ग्रामीणों एवं महिलाओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। ब्लाक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला के साथ पूर्व सरपंच सावित्री देवी, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शारदा ढाका, युवा कांग्रेस नेता अमित पायल, बिरजू सहित यात्री गणों का स्वागत किया। फिर यात्रा ने खाजपुर नया में प्रवेश कर घर घर तक सम्पर्क कर राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

खाजपुर सरपंच भागीरथ बुडानिया, विजयपाल महला, दलीप योगी,मामराज भडिया, किशनलाल शर्मा, लालबहादुर जांगिड़, सुरेश योगी, ओमप्रकाश धायल, गौरीशंकर महला, जवाहरलाल मीणा, राजपाल बांगड़वा, हरिराम मेघवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद यात्रा ने कुलोद खुर्द गांव में प्रवेश किया और वहां पर सुरेश कुमार,भगवानाराम, संतोष कुमार, सुनील कुमार, बनवारी लाल, सत्यनारायण सहित गांव के ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। वहां से खतेहपुरा होते हुए दोपहर 2 बजे इडा़ली गांव में प्रवेश कर यात्रा के बारे में बताया गया। गांव वालों ने यात्रा को भरपूर समर्थन दिया और भव्य स्वागत किया और गांव में नुक्कड़ सभा हुई जिसमें कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने संबोधित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

इडा़ली गांव में यात्रा का सरपंच रामावतार खीचड़, रामकिशन भैडा, मुकेश लाम्बा,भरत सिंह लाम्बा, वेदप्रकाश लाम्बा, संदीप मेघवाल, राजेश टेलर, बजरंग मेघवाल, रामोतार शर्मा,श्रवण स्वामी, रामचंद्र स्वामी, नाहर सिंह देग, जयपाल गील,नागर मेघवाल, मक्खन मेघवाल सहित अनेक गांव के ग्रामीणों एवं महिलाएं मौजूद थे।

>
Pozega
30 ožu.
14°C
31 ožu.
12°C
1 tra.
13°C
2 tra.
14°C
3 tra.
17°C
4 tra.
18°C
5 tra.
6°C
>
Pozega
30 ožu.
14°C
31 ožu.
12°C
1 tra.
13°C
2 tra.
14°C
3 tra.
17°C
4 tra.
18°C
5 tra.
6°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark