सिंघाना : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली भागने की फिराक में था, पुलिस ने बुहाना बाइपास से दबोचा

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने बुधवार देर शाम को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी थाने में मामला दर्ज होने की सूचना के बाद दिल्ली जाने की फिराक में था, जिससे पहले ही पुलिस ने उसको दबोच लिया।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि खानपुर निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दी कि 25 अक्टूबर को रात साढे ग्यारह बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान पशुओं के बाड़े के पास छुपकर बैठे अमित कुमार पुत्र मनीराम धानका उसको जबरन पकड़कर व मुंह दबा कर बगल में छप्पर में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

जब वह अपने आप को बचाने के लिए चिल्लाई तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। वहीं ही किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की धरपक्कड़ के लिए पुलिस संग्दिध ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली फरार होने के लिए बुहाना बाइपास पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थानाधिकारी भजनाराम मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के पूछताछ में सामने आया कि वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दिल्ली फरार होने वाला था,जो बुहाना बाइपास पर बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस आरोपी से गहनता से पुछताछ कर रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी भजनाराम, कांस्टेबल सुशील कुमार, सुरेन्द्र काजला, हंसराज आदि शामिल थे। आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे में गिरफ्तार करने में सिपाही सुरेन्द्र काजला व हंसराज की अहम भूमिका रही।

Columbus
13°C
Cloudy sky
3.8 m/s
76%
769 mmHg
03:00
13°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
19°C
16:00
20°C
17:00
20°C
18:00
21°C
19:00
19°C
20:00
18°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
00:00
17°C
01:00
16°C
02:00
16°C
03:00
16°C
04:00
16°C
05:00
16°C
06:00
17°C
07:00
17°C
08:00
19°C
09:00
19°C
10:00
19°C
11:00
19°C
12:00
20°C
13:00
21°C
14:00
23°C
15:00
24°C
16:00
24°C
17:00
24°C
18:00
23°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark