नई दिल्ली, 19 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। उन्हें बुधवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से निर्वाचित हुई हैं और वह गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रवि शंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ इस बैठक में उपस्थित थे। भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बना रही है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में ऐतिहासिक जनादेश के तहत 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
स्रोत: एएनआई