मुंबई : कौन है फातिमा खान ? जिसने दी थी CM योगी को धमकी

मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। महिला पढ़ी-लिखी है और उसने सूचना प्रौद्योगिकी में BSC की है। जो अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है।

 

 

अधिकारी के अनुसार, महिला अच्छी शिक्षा प्राप्त है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। दरअसल, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर बीते दिन शनिवार को एक अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया था। जिसमें योगी आदित्यानाथ को धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें NCP नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

 

 

वहीं मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फातिमा खान नाम की महिला ने यह संदेश भेजा था। जिसके बाद मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर महिला का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Columbus
6°C
Cloudy sky
5.3 m/s
69%
766 mmHg
12:00
6°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
3°C
00:00
3°C
01:00
2°C
02:00
1°C
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
0°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
9°C
15:00
9°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark