उत्तर प्रदेश : महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़, पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हापुड़ रोड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से लौट रही एक महिला हेड कांस्टेबल के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। घटना के विरोध में महिला कांस्टेबल की स्कूटी गिर गई, जिससे वह चोटिल हो गई। हापुड़ रोड पर संतोष हॉस्पिटल के पास यह घटना तब हुई जब महिला हेड कांस्टेबल घर लौट रही थी। बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने और अधिक अभद्रता की, यहां तक कि एक आरोपी ने उसका वीडियो बनाने का भी प्रयास किया।

 

इस दौरान महिला स्कूटी से गिर गई और घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपियों को पकड़कर एल ब्लॉक पुलिस चौकी को सौंप दिया। मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र का होने के कारण तीनों आरोपियों को लोहिया नगर थाने ले जाया गया। लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए उन्हें छोड़ दिया।

 

जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा और पुलिस की लापरवाही उजागर हुई, तो एसएसपी विपिन ताड़ा ने फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत दर्ज कर तीनों आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

 

एसएसपी क्या बोले ?

मामले में जानकारी देते हुए मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जो पुलिसकर्मी इस मामले में लापरवाही के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिस की लापरवाही को उजागर किया है और एसएसपी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अब आगे की जांच जारी है।

Columbus
6°C
Broken cloud sky
4.6 m/s
60%
766 mmHg
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
4°C
00:00
3°C
01:00
2°C
02:00
2°C
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
0°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
10°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark