राजनीति : CPM नेता सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में हुआ निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) नेता सीताराम येचुरी का आज यानी गुरुवार को निधन हो गया है। सीताराम येचुरी एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे। जिन्हें 19 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से वह यहां पर इलाज करा रहे थे। लेकिन बीते दिन तबीयत बिगड़ने पर 72 साल के येचुरी को एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

 

आपको बता दें कि सीताराम येचुरी का जन्म 1952 में मद्रास (चेन्नई) में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता सर्वेश्वर सोमयाजुला येचुरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंजीनियर थे। जबकि मां कल्पकम येचुरी सरकारी अधिकारी थीं।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget