पेरिस ओलंपिक : रितिका हुड्डा ने पेरिस में किया कमाल, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पेरिस ओलंपिक 2024 76 किलो कैटेगिरी कुश्ती में महिला पहलवान रितिका हुड्डा ने हंगरी की पहलवान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रितिका ने पेरिस के अखाड़े में कमाल का प्रदर्शन करते हुए हंगरी की पहलवान को एकतरफा अंदाज में हराया। रितिका इस कैटेगिरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला पहलवान हैं।

 

आपको बता दें कि रोहतक में जन्मीं रितिका भारतीय नौसेना की अफसर हैं। वो चीफ पैटी अफसर के पद पर तैनात हैं। रितिका का करियर ज्यादा लंबा नहीं है ये खिलाड़ी 2022 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद 2023 तिराना में हुई अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 2024 में ही एशियन चैंपियनशिप में रितिका ने 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

11°C
صافي
Weather Data Source: het weer vandaag Amman per uur
Light
Dark