खेल : ‘बहुत दुख हुआ…’ विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर क्या बोले नीरज चोपड़ा ?

माँ.. कुश्ती मेरे से जीत गई.. मैं हार गई माफ़ करना.. आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके.. इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब… अलविदा कुश्ती 2001-2024.. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी.. माफी.. ऐसा कहते हुए भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया। इस बीच पेरिस ओलंपिक 2024 जेवलिन थ्रो के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल टूट गया जब विनेश फोगाट को डिस्क्वालीफाई किया गया।

 

नीरज चोपड़ा ने कहा कि “जो कुछ भी उन्होंने यहां किया है, वह एक मिसाल है। यूई सुसाकी को हराना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। और उसके बाद जो भी हुआ, मुझे कुश्ती के नियमों की उतनी समझ नहीं है, लेकिन वह आत्मविश्वास के साथ गोल्ड की ओर बढ़ रही थीं। फिर ये अयोग्यता हुई, और मुझे बहुत, बहुत दुख हुआ। जो विनेश जी की जर्नी रही है, वह बहुत कठिन रही है। 2016 के रियो ओलंपिक में गंभीर चोट से उबरना और फिर 2020 में और भी चोटों का सामना करना। उन्होंने कई व्यक्तिगत परेशानियों को झेला है। और फिर भी वह इस मुकाम तक पहुंचीं और मानसिक रूप से इतनी मजबूत रहीं… सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर पता नहीं, भगवान को कुछ और ही मंजूर था। लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने जो भी किया है, वह महान है।”

20°C
صافي
Weather Data Source: het weer vandaag Amman per uur
Light
Dark