मध्य प्रदेश : दरिन्दगी ! दबंगों ने महिलाओं को जमीन में जिंदा दफनया, अपनी जमीन पर सड़क बनने का कर रही थी विरोध

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक वीडियो सोशल मीडियै पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तरह से 2 महिलाओं को जमीन में जिंदा दफनाया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। जिसके बाद अब पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो महिलाएं वीडियो में नजर आ रही है ये निजी जमीन में सड़क बनाने का विरोध कर रही थीं। विरोध करने पर दबंगों ने 2 महिलाओं मुरम डालकर जिंदा दफन कर दिया। ग्रामीणों की मदद से मुरम में दबी महिलाओं को बाहर निकला गया और उनकी जान बचाई गई। लेकिन अगर मुरम से निकलने में जरा भी देरी हो जाती तो महिलाओं की जान जा सकती थी।

 

जबरन सड़क बनाने के लिए डाल रहे थे मुरम

मिली जानकारी के अनुसार, निजी जमीन में दबंग जबरन सड़क बनाने के लिए मुरम डाल रहे थे। निर्माण कार्य में एक जेसीबी और दो हाईबा लगाए गए थे। इसका ममता पाण्डेय और आशा पाण्डेय समेत अन्य विरोध कर रहे थे। जैसे ही सड़क में मुरम डालने के लिए डंपर आगे बढ़ा, तो महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गईं। इसी दौरान डम्पर चालक ने मुरम से भरी ट्राली इन महिलाओं के ऊपर खोल दी और महिलाएं मुरम के नीचे दब गईं। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने मुरम से महिलाओं को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव इलाज के लिए लेकर गए।

 

उधर, इस मामले में एएसपी विवेक लाल का कहना है कि सड़क निर्माण का महिलाएं विरोध कर रही थीं, इसी दौरान मुरम में दबी। थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

>
Pozega
2 tra.
14°C
3 tra.
13°C
4 tra.
13°C
5 tra.
14°C
6 tra.
6°C
7 tra.
6°C
8 tra.
6°C
>
Pozega
2 tra.
14°C
3 tra.
13°C
4 tra.
13°C
5 tra.
14°C
6 tra.
6°C
7 tra.
6°C
8 tra.
6°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark