बॉलीवुड : योगी सरकार के नेमप्लेट वाले फैसले पर फसे सोनू सूद, भड़के क्या बोले लोग?

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने फैंस की आलोचना सुन रहे है। दरअसल, जब यूपी में कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों के बाहर अपना नाम लिखवाने के आदेश दिए गए तो इसपर रिएक्ट करते हुए सोनू सूद ने सभी दुकानदारों से एक अपील की। उनकी अपील के बाद अब इस बात के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक शख्स ने तो एक वीडियो शेयर किया है जो सोनू सूद के विरोध में है। इसपर सोनू सूद का रिएक्शन आ गया है जिसे लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।

 

सोनू सूद ने दुकानकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सभी दुकानों पर सिर्फ एक ही नेमप्लेट होनी चाहिए। वो है मावनता।’ उनके इस बयान पर एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए उनकी बात का विरोध किया। लेकिन सोनू सूद ने इसपर अपने आपक को डिफेंड करते हुए रिएक्ट कर कहा कि हमारे श्री राम जी ने शबरी के जूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम।

 

एक शख्स ने लिखा- इतना भी डिफेंड मत करो, गलत को भी सही प्रूव करने में लगे हो।

 

एक दूसरे शख्स ने लिखा- ‘मैं आपकी बहुत रिस्पेक्ट करता था लेकिन ऐसी मानसिकता।’

 

एक अन्य शख्स ने लिखा- इनकी समझ यहां तक ही सीमित है। ये श्रीराम को कभी नहीं समझ सकते। ये सिर्फ उनके नाम से कुछ भी उत्पाद और भेदभाव मचा कर बचना चाहते हैं।

27 Mar
68°F
28 Mar
75°F
29 Mar
75°F
30 Mar
78°F
31 Mar
67°F
1 Apr
74°F
2 Apr
78°F
27 Mar
68°F
28 Mar
75°F
29 Mar
75°F
30 Mar
78°F
31 Mar
67°F
1 Apr
74°F
2 Apr
78°F
Light
Dark