दिल्ली : AAP के विधायक, पार्षद और पूर्व मंत्री सहित कई नेता BJP में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मंत्री राजकुमार आनंद बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और बीएसपी में शामिल हुए थे। लेकिन अब वो BJP में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही AAP सिटिंग एमएलए करतार सिंह तंवर, रत्नेश गुप्ता, सचिन राय, पूर्व विधायक वीना आनंद और AAP पार्षद उमेद सिंह फोगाट भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। बता दें कि इन सभी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन की।

 

गौरतलब है कि पिछले दिनों अप्रैल में राजकुमार आनंद ने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर असंतोष जताते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा सीधे तौर पर शराब नीति मामले से जुड़ा था, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।

>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
13°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
13°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark