राजनीति : राहुल गांधी के आवास पर आज होगा हिन्दू रक्षा दल का विरोध-प्रदर्शन, हिन्दू हिंसक वाले बयान पर गुस्से में है कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बुलंदशहर जिले से आज से गुरुवार को हिन्दू रक्षा दल (HRD) कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता में नाराजगी है कि सदन में राहुल गांधी ने हिन्दुओं को हिंसक क्यों कहा।

 

हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया ने कहा कि राहुल गांधी ने हिन्दू को हिंसक बताया है। जबकि राहुल को पता होना चाहिए कि अगर हिन्दू हिंसक होता तो हमारे देश के इतने टुकड़े नहीं होते। इसे लेकर हिन्दू रक्षा दल कार्यकर्ता गुरुवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। बुलंदशहर के कार्यकर्ता पहले गाजियाबाद आएंगे। फिर दोनों जिलों के कार्यकर्ता दिल्ली जाकर राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध जताएंगे।

 

वहीं दूसरी तरफ हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति ने कहा कि संसद देश का भविष्य तय करती है। उसमें हिन्दुओं को हिंसक कहा जाता है। मैं उन्हें राहुल गांधी नहीं, राहुल खान कहूंगा। हिन्दू यदि हिंसक होता तो बंगाल में नहीं काटा जाता। इस भारत के टुकड़े नहीं होते। कश्मीर से हमारे हिन्दू भाइयों को भगाया नहीं जाता। हजारों मंदिरों को तोड़कर मजारें नहीं बनाई जातीं। अयोध्या में मंदिर के लिए हजारों वर्ष का इंतजार नहीं करना पड़ता। गुरुवार को हम विरोध जताने राहुल गांधी के आवास पर जाएंगे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget