हरियाणा : विधानसभा चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होंगे संगठन मंत्री

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। यहां आप पार्टी के हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री आदर्श पाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। याद हो कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हरियाणा में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। नतीजा यह रहा कि पार्टी से बड़े नेता अलग हो रहे हैं। जिसके बाद अब आदर्श पाल आप पार्टी का हाथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ने जा रहे है।

 

समर्थकों सहित कांग्रेस में होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री आदर्श पाल ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह का प्रदर्शन आम आदमी पार्टी का रहा है। उससे कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी के वर्कर्स में मायूसी है। आज आम आदमी पार्टी भाजपा का विकल्प नहीं बना पा रही है। भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही सत्ता से हटा सकती है। उन्होंने बताया कि वह 27 जून को दिल्ली में समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने तीन दिन पूर्व अपने समर्थकों के साथ बैठक की थी। जिसमें पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्होंने आप की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया, लेकिन चुनाव में इसका फायदा नहीं मिला।

 

>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark