दिल्ली : अनशन पर बैठी जल मंत्री आतिशी की बिगड़ी तबीयत, LNJP के ICU में भर्ती

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की देर रात करीब 3 बजे तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तत्काल ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। क्योंकि उनका शुगर लेवल काफी डाउन हो गया था। आतिशी फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं।

 

आपको बता दें कि पिछले चार दिनों से जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। आतिशी सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर अस्पताल में उनसे मिलने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे और गोपाल राय पहुंचे है।

 

आप ने ट्वीट कर क्या बताया ?

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

 

>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark