दिल्ली : गर्मी हुई जानलेवा, हीट स्ट्रोक से दो दिन में 9 लोगों की मौत

तपती धूप और लू की वजह से राजधानी दिल्ली में अब गर्मी जानलेवा होती नजर आ रही है। भीषण गर्मी के कारण दो दिन में यहां 9 लोगों को मौत हो चुकी है। इनमें हीट स्ट्रोक के 5 मरीज RML अस्पताल में भर्ती थे। तो वहीं 4 मरीज सफरदरजंग अस्पताल में। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन में यहां 9 लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हो चुकी है। इन्हें लू लगने पर आरएमएल अस्पताल और सफरदजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

गौरतलब है कि दिल्ली में बीती रात सबसे ज्यादा गर्म देखने मिली। मंगलवार रात को यहां 35.2 डिग्री तापमान रहा जिसने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक है। इससे पहले दिल्ली में सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी। उस दौरान न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा था।

15°C
صافي
Weather Data Source: het weer vandaag Amman per uur
Light
Dark