बांदा : जिला अस्पताल के थप्पड़ बाज डॉक्टर का वीडियो वायरल, तीमारदार को मारा थप्पड़, जानें क्या है मामला…

बांदा जिला अस्पताल के थप्पड़ बाज डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों की मानें तो मरीज ज्यादा सीरियस होने पर उन्होंने डॉक्टर से उसे जल्द देखने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर अपनी कुर्सी से नहीं उठे और गुस्से में तीमारदार को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद स्टाफ ने भी तीमामदार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में अफसर जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। दरअसल, बबेरू से परिजन, मरीज को लेकर जिला अस्पताल आए थे। मरीज ने घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था।

 

 

 

 

यहां डॉक्टर पीके गुप्ता ने एडमिट कर उसका इलाज शुरू किया। आरोप है, मरीज की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन डॉक्टर के पास गए और मरीज को देखने के लिए कहा। आरोप है, डॉक्टर को यह कहना पसंद नहीं आया और कुर्सी से खड़े होकर तीमारदार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर के साथ पूरे स्टाफ ने मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

 

सूचना मिलने पर सीएमओ भी मौके पर पहुंचे। जब उनसे सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। अभी एक ही पक्ष जाना गया है। डॉक्टर का पक्ष भी जाना जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

25 Mar
67°F
26 Mar
64°F
27 Mar
60°F
28 Mar
66°F
29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
25 Mar
67°F
26 Mar
64°F
27 Mar
60°F
28 Mar
66°F
29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
Weather Data Source: North Carolina 30 days weather
Light
Dark