कुवैत : भीषण आग लगने से 40 भारतीयों की हुई मौत

कुवैत के मंगाफ में आज बुधवार सुबह एक इमारत में लगी भीषण आग में 41 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहा है। मरने वालों में 40 भारतीय शामिल हैं। कुवैत में भारतीय दूतावास का कहना है कि आग की घटना में 30 से अधिक भारतीय श्रमिक घायल हुए है। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे मंगाफ शहर में हुई है।

 

न्यूज एजेंसी रायटर के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया है कि ‘जिस इमारत में आग लगी, उसका इस्तेमाल श्रमिकों के आवास के लिए किया जाता था और वहां बड़ी संख्या में श्रमिक थे।’ आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगाफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इमारत में लगभग 160 लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं।

 

कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक में लिखा कि ‘भारतीय श्रमिकों से जुड़ी आग की दुखद घटना के संबंध में दूतावास ने एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 शुरू किया है। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें। दूतावास हर संभव सहायता करेगा।’

 

 

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark