पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बड़ा फैसला- रंजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को किया बरी

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज यानी मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रंजीत सिंह हत्याकांड में बरी कर दिया है। बता दें हाई कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के आजीवन कारावास के आदेश को भी खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में डेरा प्रमुख सहित पांच और लोगों को बरी किया।

 

दरअसल, रंजीत सिंह हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट पंचकूला ने 2021 में गुरमीत राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए 31 लाख का जुर्माना लगाया था। गौरतलब है कि 22 साल पहले एक शक की वजह से डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। रणजीत सिंह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। 10 जुलाई 2002 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

 

16°C
غائم في أغلب الأحيان
Weather Data Source: het weer vandaag Amman per uur
Light
Dark