मनोरंजन : अब्दु रोजिक इस तारीख को कर रहे शादी ! इस लड़की पर आया दिल

सलमान खान के पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन के जरिए भारत में पॉपुलर हुए ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसके बाद फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं उन्हें वो लड़की मिल गई जो उनकी इज्जत करती है। आगे वो कहते हैं कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि वो इस चीज को कैसे बयां करें। वो अपने तमाम फैन्स को अंगूठी भी दिखाते हैं।

 

दूसरी तरफ अब्दु रोजिक ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना खुशकिस्मत हूं कि मुझे मेरा प्यार मिलेगा जो मेरी इज्जत करेगी शब्दों में जाहिर नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं। यहीं नहीं उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी शादी 7 जुलाई को होने वाली है। लेकिन अब्दु रोजिक की होने वाली दुल्हनिया कौन है? वो कहां की रहने वाली है? फिलहाल इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget