उत्तर प्रदेश : सिपाहियों ने युवक को किया अगवा ! PAC में बंधक बनाकर पीटा, 2 सिपाही सहित 15 के खिलाफ FIR

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां चारबाग में कंधा टकराने पर दो सिपाही एक युवक से भिड़ गए और फैज नाम के युवक को उठाकर बाइक से 35वीं वाहिनी पीएसी ले आए। जहां बैरक में बंद करके युवक को पीटा और बाल भी काट दिए। बताया जा रहा है कि महानगर की पीएसी बैरक में अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सिपाहियों के साथ मिलकर युवक को काफी टॉर्चर किया। जिसके बाद अब पीड़ित फैज ने दो सिपाही सहित 15 अज्ञात के खिलाफ महानगर थाने में FIR दर्ज कराई है।

 

अब पढ़े क्या है पूरा मामला…
मामले में फैज की मानें तो वो रविवार रात करीब 11:30 बजे दोस्त के साथ चारबाग खाना खाने गया था। खाना खाकर चारबाग पूल पर घूम रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिपाही विशाल चौहान का मेरे से कंधा टकरा गया। इसके बाद साथी सिपाही विशाल राणा के साथ मिलकर मुझे बाइक से 35वीं वाहिनी पीएसी में उठा ले गए। वहां मुझे बैरक में बंद कर दिया और अपमानित किया। इसके बाद बाल भी काट दिए। देर रात बंधे के पास छोड़ गए।

 

 

फैज का कहना है कि दोनों सिपाहियों ने मेरे नंबर से मेरी बहन को कॉल किया और कहा, तुम्हारा भाई मोबाइल चोरी में पकड़ा गया है। महानगर थाने आ जाओ। जब परिजन वहां पहुंचे तो कोई नहीं था। मोबाइल भी बंद हो गया था। FIR दर्ज होने के बाद पीड़ित युवक को लेकर महानगर पुलिस 35वीं वाहिनी पीएसी पहुंची। उन्होंने जांच-पड़ताल की और बैरक का निरीक्षण किया।

 

फिलहाल इस मामले में फैज की तहरीर पर महानगर कोतवाली में आरोपी सिपाही विशाल चौहान, विशांत राणा सहित 15 अज्ञात पर FIR दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Columbus
7°C
Cloudy sky
5.2 m/s
64%
766 mmHg
14:00
7°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
3°C
00:00
3°C
01:00
2°C
02:00
1°C
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
0°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
9°C
15:00
9°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark