मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। फायरिंग होने की सूचना मिलते ही सलमान के गैलक्सी अपार्टमेंट के बहार पुलिस तैनात कर दी गई है। मुंबई पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी मामले में छानबीन करने में जुटी है।

 

सलमान के घर के बाहर 6 राउंड फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात लोग बाइक पर आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 6 राउंड फायरिंग की। जब ये फायरिंग हुई तब सलमान खान घर पर ही मौजूद थे। आमतौर पर सलमान ख़ान के घर के बाहर एक पुलिस वैन मौजूद रहती है। लेकिन अब फायरिंग के बाद दो पुलिस वैन लोकेशन पर तैनात कर दी गई है।

 

मामले में मुंबई पुलिस के अनुसार, अभी किसी ऐसी संभावना को नकार नहीं सकते हैं कि सलमान की सुरक्षा से इस फायरिंग का कोई संबंध है या नही है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget