उत्तर प्रदेश : सपा ने जारी की एक और लिस्ट कौशांबी से पुष्पेंद्र तो कुशीनगर से अजय प्रताप को चुनावी मैदान में उतारा

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने एक और सूची जारी कर दी है। इस बार जारी सूची में दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। जिसमें कौशांबी सीट से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को चुनावी रंग में उतारा गया है।

 

बात अगर कौशांबी सीट की करें तो यहां बीजेपी ने तीसरी बार विनोद सोनकर को टिकट दिया है। जिन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने इंद्रजीत सरोज को 38 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी।

 

वहीं दूसरी तरफ कुशीनगर से बीजेपी ने विजय दुबे पर दूसरी बार दाव खेला है। दुबे साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि, साल 2016 में वो भगवा ब्रिगेड में शामिल हो गए। इसके बाद बीजेपी ने उनको 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट दी थी।

 

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget