उत्तर प्रदेश : चुनावी सभा में बोले CM योगी- ‘दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर नीचे मिर्च का छौंका लगा देते हैं…’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। विधर्मी लोग माफिआओं को संरक्षण देने का काम करते हैं। सहारनपुर में दंगा किया, कर्फ्यू दिया, मुजफ्फरनगर में दंगा दिया। भाजपा की सरकार ने दंगाइयों पर कार्रवाई की और माफियाओं को उल्टा लटकाकर नीचे मिर्च का छौंका लगा दिया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने सहारनपुर में विकास दिया। सहारनपुर गंगा, यमुना के आशीर्वाद की धरती हैं। लेकिन, सहारनपुर में सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में कोई विकास नहीं हुआ। किसान आत्महत्या करने, व्यपारी, नौजवान पलायन कर रहे थे, इसके साथ बेटियों असुरक्षित थी। सहारनपुर का विकास बाधित हो गया था। दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे। 2014 से पहले सहारनपुर में सिख विरोधी दंगा हुआ। 2013 में मुजफ्फरनगर जिले में दंगा हुआ। कैराना से व्यापरियों का पलायन हुआ। सभी ओर अराजकता फैली हुई थी। सरकारें गुंडा माफियाओं और मजहबी ताकतों के सामने घुटने टेकती थी। बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर भेजना पड़ता था। चीनी मिलें बन्द कर बेच दी गईं।

 

CM योगी कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश का दंगा मुक्त किया। किसानों को सम्मान दिया गया। हस्तशिल्पियों ने सहारनपुर की काष्ठकला को देश विदेश में पहुंचाया। विकसित सहारनपुर बनाने के लिये भाजपा संकल्पित है।

 

इस दौरान प्रयागराज के माफिया का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज के माफिया की संपत्तियों को ध्वस्त कर वहां गरीबों के मकान बना दिए और खुद पहुंचकर गरीबों को आवासों की चाबियां दी।

Web sitesi için Hava Tahmini widget