संभल : सपा पार्टी के उम्मीदवार ने भाजपा को बताया मुसलमानों का दुश्मन !

2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो चुकी हौ। ऐसा ही एक मामला यूपी के संभल जिले से सामने आया है जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और दिवंगत सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क अपने मरहूम दादा बर्क के अंदाज में बीजेपी सरकार के खिलाफ लगातार विवादित बयानबाजी कर भाजपा पर निशाना साध रहे है।

सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क लगातार विवादित बयान दे रहे है। सपा उम्मीदवार बयानबाजी के लिए कोई भी मौका नही चूक रहे है।
ईद उल फितर की नमाज के दौरान सपा उम्मीदवार जियाउर्रहमान बर्क का एक और बयान सामने आया है ,सपा उम्मीदवार ने बयान देते हुए भाजपा सरकार को मुसलमानों का खुला दुश्मन बताया है।

बीजेपी सरकार मुसलमानों के साथ ही नहीं यादव,जाटव और दलितों के साथ भी अत्याचार और जुल्म कर रही है । बीजेपी की नीति हमेशा फूट डालो राजनीतिक करने की रही है। बीजेपी मुसलमान को टारगेट कर नफरत फ़ैलाने का काम कर रही है ।
2024 के लोकसभा चुनाव में मुसलमान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन को वोट देगा।

सपा उम्मीदवार जियाउर्रहमान बर्क ने आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 सीटो पर सपा की जीत का दावा किया है।
सपा उम्मीदवार के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनाधार समाप्त हो गया है और सपा समाप्तववादी पार्टी बन गई है।

>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
Light
Dark