उत्तर प्रदेश : अफजाल अंसारी ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को क्यों बताया ‘माफिया’ !

समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को माफिया बताया है। अफजाल अंसारी का ये बयान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद आया है। दरअसल, बीते दिन अखिलेश यादव गाजीपुर के मुहम्मदाबाद पहंचे थे जहां उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की थी। जिसके बाद मीडियाकर्मियों के साथ रूबरू होते हुए सपा मुखिया ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बड़ा गुंडा बताया था।

 

बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि अखिलेश यादव की माफिया से रिश्तेदारी है, वह रिश्तेदारी निभाएं। हमारी माफिया से दुश्मनी है, हम दुश्मनी निभाएंगे। हम माफिया और अपराधी पर कानून के हिसाब से कार्रवाई करते रहेंगे। डिप्टी सीएम के इस बयान पर लटवार करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार एक पक्ष से बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को बचाने में लगी है। भले ही सरकार की साख को ताक पर रखकर हत्या करा दी जाए, ये बात और है। लेकिन, सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खुद माफिया हैं। केशव प्रसाद मौर्य पर 16 मुकदमें हैं और 302 के भी वो मुल्जिम हैं। वे विधायक का चुनाव भी हार गए। वे बेशर्म लोग हैं, जो हारने के बाद भी पद स्वीकार करते हैं और हारने के बाद भी लंबी-लंबी बातें करते हैं।

 

आगे तंज कसते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि केशव मौर्य, योगी आदित्यनाथ, नरेंद्र मोदी का जो तिलिस्म है वो टूट चुका है। इस घटना से ही नहीं, पूरे देश को जो उन्होंने जो नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के कारण दब गया इलेक्टोरल बांड का मुद्दा, सर्वोच्च न्यायालय ने अभी पूछा है कि क्यों न ईवीएम पैट और वीवीपैट का मिलान कराया जाए।

16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
16 Mar
67°F
17 Mar
59°F
18 Mar
68°F
19 Mar
71°F
20 Mar
62°F
21 Mar
54°F
22 Mar
62°F
Weather Data Source: weather in South Carolina today
Light
Dark