रायपुर : केंद्रीय राज्यमंत्री का उपमुख्यमंत्री ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत, BJP की महापंचायत में होंगे शामिल

केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया है। बता दें केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल आज राज्य स्तरीय महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं।

दरअसल, आज यानी सोमवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भाजपा महापंचायत का आयोजन कर रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस महापंचायत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हो सकते है। प्रदेशभर से पंचायत प्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित किया गया है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget