नोएडा : ठकठक गैंग के बदमाशों को पुलिस ने किया मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी करने के तरीके को जानकर सिर चकरा जाएगा !

नोएडा की थाना सेक्टर 113 पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात अंतरराज्यीय ठकठक गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने जांच करने के दौरान गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के पास कारों का शीशा तोड़कर लैपटाप आदि चोरी करने वाले ठक ठक गैंग के दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आए है। मिलने के बाद थाना 113 पुलिस ने चैकिंग शुरू की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए। उनकी घेरा बन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी। जिसकी पहचान अमन के रूप में हुई। जबकि उसके साथी बदमाश अभिषेक को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, यह दोनों दिल्ली के मदनपुरी के रहने वाले है। दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी की घटना के 02 लैपटॉप, 1 तमंचा एक चाकू और कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है

19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
Light
Dark