हमीरपुर : बच्ची की मौत का कारण बना जाम, मां-बाप के सामने इलाज के अभाव में तोड़ा दम

यूपी के हमीरपुर जिले से होकर, गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 34 आए दिन जाम का शिकार हो रहा है। यह राजमार्ग कानपुर को सागर मध्य प्रदेश से जोड़ता है। मार्ग में स्थित हमीरपुर जिला मुख्यालय के यमुना और बेतवा पुल ज्यादातर जाम का मुख्य कारण बनते है दोनों पुल में आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है l आज 24 घंटे से रेंगते हुए जाम ने अबोध की जान ले लीl इस जाम से कभी किसी का पेपर छूटता है तो किसी का शादी का शुभ मुहूर्त निकल जाता है l

हमीरपुर जिला मुख्यालय में पड़ोसी जनपद कानपुर देहात के किस़वा निवासी संदेश अपनी पत्नी अनीता के साथ बीमार नवजात बच्ची आध्या को दिखाने सरकारी अस्पताल हमीरपुर आ रहा थे। यमुना पुल पर जाम लगा था। जाम में फंसकर उसकी बेटी की हालत बिगड़ने लगी। उसने मोटरसाइकिल रोककर उसे देखा तो उसने दम तोड दिया। यह देखकर दंपति चीख कर रोने लगे। भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। तभी जाम खुलवा रहे सजेती थाने में तैनात गौरव भदौरिया ने उन्हे ढांढ़स बंधवाते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर को दिखाने की बात कहते हुए उन्हें जाम से निकाल कर यमुना पुल पार करवाया। लेकिन अबोध बालिका ठंडी पड़ चुकी थी l आध्या महज एक महीना पांच दिन की थी। रोता हुआ पिता चिल्लाता रहा कि जाम ने मेरी बेटी की जान ले ली l

सिपाही का छात्रा को स्कूल छोड़ने का वीडियो हुआ था वायरल
आये दिन लगने वाले जाम ने लोगों की जिन्दगी ही नर्क बना दी है। अभी चंद रोज पहले हमीरपुर जिले के कुंडौर गांव से यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट का पेपर देने स्कूल जा रही छात्रा का टेंपो में बैठकर जाम में फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुया था। यातायात पुलिस के जवान ने छात्रा को स्कूल पहुंचाया थाए जिससे उसका बोर्ड एग्जाम का पेपर जाम की वजह से छूटने से बचा थाl

5 हजार से अधिक ट्रकों का होता है जिलें से आवागमन
हमीरपुर जिले का मुख्य कारोबार मौरंग का है। यहां रोजाना हजारों ट्रक मौरंग भरने आते हैं और मौरंग लेकर कानपुर लखनऊ जनपद को रवाना होते हैं। महोबा जनपद का भी मुख्य व्यापार गिट्टी का है। यहां से भी निकलने वाले ट्रक हमीरपुर होते हुए कानपुर लखनऊ को रवाना होते हैंl राष्ट्रीय राजमार्ग 34 कानपुर से सागर मध्यप्रदेश को जोड़ता है। मध्यप्रदेश होते हुए आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को जाना आसान रहता है l

दो पुलों के भरोसे चलते हैं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में सड़क और पुल की स्थित दयनीय है। यहां हजारों वाहनों का ट्रैफिक इस रास्ते पर रहता है। इस पर हमीरपुर महोबा जिले से रोजाना 5 हजार से अधिक ट्रक आवागमन करते हैं। रास्ते में खराब होने वाले ट्रक जाम का कारण बनते हैंl सपा सरकार के समय जिले को जाम से निजात दिलाने के लिए बायपास की सुगबुगाहट हुई थी लेकिन उसका काम धीमी गति से हो रहा हैl

19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
Light
Dark