गाजियाबाद : एल्विश यादव के खिलाफ थाने में शिकायत, सांप तस्करी से जुड़ा है मामला…

गाजियाबाद पुलिस में बिग बॉस OTT विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ बीते दिने एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें एल्विश यादव पर मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल से जुड़े दो पदाधिकारियों को खुले तौर पर धमकाने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि 2 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस, वन विभाग और पीपल्स फॉर एनिमल की जॉइंट टीम ने स्नेक वैगन की तस्करी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 सपेरों को गिरफ्तार किया था। इसमें एल्विश यादव का भी नाम सामने आया था। एल्विश सहित अन्य लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस में FIR दर्ज भी हुई थी।

पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने दी ये जानकारी
गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले पीपल्स फॉर एनिमल के पदाधिकारी गौरव गुप्ता का कहना है कि इस मुकदमे के बाद से एलविश यादव और उसके समर्थक उन्हें व भाई सौरभ गुप्ता को लगातार धमकियां दे रहे हैं। अब एल्विश यादव ने एक वीडियो बनाकर धमकी दी है कि वो दोनों भाइयों को घर से उठवा लेगा और इसे धमकी ही मानना। एल्विश और उसके लड़के लगातार उन्हें घर से उठाने की धमकियां दे रहे हैं।

19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
19 Mar
76°F
20 Mar
65°F
21 Mar
58°F
22 Mar
66°F
23 Mar
65°F
24 Mar
65°F
25 Mar
70°F
Light
Dark