उत्तर प्रदेश : मुस्लिम युवक ने खुद को बताया दरोगा, लड़की को फंसाकर नकली जेवर लेकर शादी करने पहुंचा, इस तरह खुल गई पोल

खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है, जहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक दलित युवती को प्रेमजाल में फंसा कर उसके घर शादी करने पहुंच गया। युवक ने खुद को दरोगा बताया था। लेकिन जब जयमाल हो गई तो पता आरोपी ने जो गहने पत्नी के लिए बनवाए हैं, वो सब नकली हैं। लड़की के घर वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और धक्का मुक्की होने लगी तो युवक के सिर से बिग उखड़ गई। जिसे देख सबके होश उड़ गए क्योंकि युवक गंजा था। मौके पर लोगों ने जानकारी जुटाने की कोशिश करी तो पता चला आरोपी का असली नाम तबरेज आलम है जो हिन्दू बनकर लड़की को डेट कर रहा था। बता दें ये मामला कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र का है।

अब जानें क्या है पूरा मामला…
दरअसल, अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित लड़की कुछ दिन एक आर्यन कुमार नामक युवक के संपर्क में आई थी। आर्यन ने उसे बताया था कि वह गोरखपुर का रहने वाला है और उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा है। दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आर्यन ने लड़की के घर वालों से बातचीत कर उन्हें शादी के लिए तैयार कर लिया। जिसके बाद फाइनल हुआ की 25 फरवरी को बौद्ध परंपरा के तहत वह बारात लेकर आएगा और शादी होगी। लड़की वालों ने शादी का कार्ड छपवाया और रिश्तेदारों को बांट दिया। अचानक 25 फरवरी को आरोपी ने लड़की को फोन कर कहा कि उसकी मां का देहांत हो गया है। इसलिए शादी टालनी पड़ेगी। लेकिन सारी तैयारियां हो चूंकि थी तो लड़की वालों ने दबाव बनाया। लेकिन आरोपी ने बारात के बजाय अकेले आकर रस्म पूरा करने की बात कही और लड़की वालों की रजामंदी के बाद लड़की के घर पहुंच गया। यहां जयमाल की रस्म हुई और आर्यन ने लड़की को अपने साथ लाए गहनों की पोटली थमा दी। वहीं जब लड़की के घर वालों ने इन गहनों को देखा तो उन्हें शक हो गया। तुरंत जांच कराई, पता चला कि सारे गहने नकली हैं। इसके बाद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि उसके पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं। लगभग एक साल पहले आरोपी से उसकी मुलाकता कप्तानगंज में हुई थी। उस समय आरोपी ने बताया कि वह दरोगा है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग बस्ती जिले में है। आरोपी ने लड़की को भी पुलिस में भर्ती कराने का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।

लड़की ने ये भी बताया है कि जिस दिन बारात आनी थी, ठीक उसी दिन सुबह आरोपी ने उसे फोन किया। कहा कि दहेज कम मिलने की वजह से उसकी मां को हार्ट अटैक आया और वह मर गई। इसलिए फिलहाल यह शादी नहीं हो सकती। हाथों में मेहंदी लगाए बैठी युवती ने बताया कि आरोपी के इस बदले हुए रुख से ही उसे शक हो गया। उसने तुरंत पूरी बात अपने पिता को बताई। फिर दबाव डालकर आरोपी को अकेले ही आकर शादी के लिए राजी किया गया और फिर पूरे मामले का खुलासा हो गया।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में कुशीनगर के एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget