मध्य प्रदेश : बायोडाटा लगाकर शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा रिक्शा चालक, रखी ये शर्त…

मध्य प्रदेश के दमोह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने शादी के लिए अनोखा तरीका अपनाते हुए अपनी शादी कराने की बात कही है। दरअसल, शख्स ने दुल्हन ढूंढने के लिए होर्डिंग पर बायोडाटा छपवाकर अपने ई-रिक्शा पर लगा दिया। होर्डिंग में शख्स ने अपने बारे में कई जानकारियां दी हैं। इसमें उसने अपनी पढ़ाई से लेकर पता और मोबाइल नंबर का जिक्र भी किया है। दिलचस्प बात ये है कि आखिर में शख्स ने शादी के लिए एक बहुत जरूरी और ध्यान खिंचने वाली शर्त रखते हुए लिखा है कि शादी के लिए किसी तरह का कोई जातिबंधन नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी की इच्छा रखने वाले शख्स की पहचान 29 साल के दीपेंद्र राठौड़ के रूप में हुई है जो ई-रिक्शा होर्डिंग के जरिए दुल्हन की तलाश कर रहा है। दीपेंद्र राठौड़ का कहना है कि वे पिछले महीनों से दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। जब कहीं योग्य लड़की नहीं मिली, तब उन्होंने अनोखा फैसला किया और शादी के लिए होर्डिंग बनवा लिया। मैं दमोह के बाहर की महिला से भी शादी करने को तैयार हूं। उनके माता-पिता ने भी उनके इस यूनिक आइडिया के साथ हैं।

दीपेंद्र ने बताया कि मेरे माता-पिता पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं, इसलिए उनके पार मेरे लिए दुल्हन ढूंढने का समय नहीं है। इसलिए मैंने शादी के लिए योग्य लड़की ढूंढने का जिम्मा खुद अपने हाथों में ले लिया। ई-रिक्शा उनका अपना है, जिससे उनकी रोजाना की ठीक-ठाक कमाई हो जाती है। उन्होंने कहा कि जो भी लड़की मेरी दुल्हन बनेगी, उसे हमेशा खुश रखूंगा।

17 Apr
77°F
18 Apr
70°F
19 Apr
57°F
20 Apr
51°F
21 Apr
67°F
22 Apr
68°F
23 Apr
70°F
17 Apr
77°F
18 Apr
70°F
19 Apr
57°F
20 Apr
51°F
21 Apr
67°F
22 Apr
68°F
23 Apr
70°F
Light
Dark