गाजियाबाद : घरेलू विवाद के चलते पति ने उस्तरे से काटा पत्नी और बेटी का गला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में आज शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यहां, एक शख्स ने पत्नी और बेटी का उस्तरे से गला काट दिया। हैरानी की बात ये है कि शख्स ने खुद का भी गला काट है। पत्नी की मौत हो गई है। घायल पिता-पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पे पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार, घरेलू कलह में ये वारदात को अंजाम दिया गया है।

दंपति में चल रहा था लंबे वक्त से विवाद
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता गया है कि पिलखुवा में मुकीमपुर गांव निवासी जावेद का निकाह साल-2020 में सुंदरनगरी नई दिल्ली निवासी सबरीन से हुआ था। जावेद गाजियाबाद के बेहटा इलाके में एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। इसलिए वो पत्नी और बेटी सहित यहीं पर एक मकान में रहता है। दंपति में लंबे वक्त से विवाद चला आ रहा था। इसलिए सबरीन पिछले लगभग 8 महीने से मायके में थी। वो 20 दिन पहले ही जावेद के पास आई थी। शुक्रवार को दोनों में विवाद हुआ तो जावेद ने पत्नी सबरीन और 3 वर्षीय बेटी हिबा का गला उस्तरे से रेत दिया। इसके बाद जावेद ने खुद को भी उस्तरे मार लिए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। वहां तीनों मूर्छित अवस्था में पड़े थे। डॉक्टरों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल पिता-पुत्री का इलाज दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में चल रहा है। जावेद ने गला काटने के लिए उस्तरे का इस्तेमाल किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच करने में जुटी है।

5 Apr
67°F
6 Apr
46°F
7 Apr
55°F
8 Apr
40°F
9 Apr
49°F
10 Apr
58°F
11 Apr
49°F
5 Apr
67°F
6 Apr
46°F
7 Apr
55°F
8 Apr
40°F
9 Apr
49°F
10 Apr
58°F
11 Apr
49°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark