हमीरपुर : शादी के 7वें दिन दुल्हन की मौत, सुहागरात मनाने से पहले दूल्हा ने खाईं सेक्सवर्धक गोलियां और फिर…

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां शादी के 7 दिन बाद ही दुल्हन को पति की हैवानियत का शिकार होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति ने सेक्सवर्धक गोलियां खाकर पत्नी से प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध बनाए। जिसके चलते पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसे इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर के अनुसार, महिला की हालत गैंगरेप पीड़िता से भी ज्यादा खराब थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दुल्हन के भाई ने दूल्हे सहित ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। बता दें कि 4 फरवरी को दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आई थी।

मामले में मृतिका की भाभी का कहना है कि 7 फरवरी को वह अपने पति संग एक वैवाहिक कार्यक्रम में कानपुर गई। इस बीच ननंद के ससुराल से फोन आया और उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी छुपाकर शादी कराई है। उसे उल्टियां हो रही है। वो शादी छोड़कर उरई अपनी ननंद को देखने पहुंची जिसके बाद उन्होंने ननद को कानपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार हुआ पर आराम नहीं मिला।

मृतिका की भाभी के अनुसार, जब उसने ननद से जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि पति ने उसके साथ सेक्सवर्धक गोलियां खाकर संबंध बनाए। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी। फिर युवती को गायनोकोलॉजिस्ट को दिखाया गया। चेकअप के बाद गायनोकोलॉजिस्ट ने कहा कि युवती के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं। जैसे गैंगरेप किया गया हो। क्योंकि उसे अंदरूनी जख्म हुए है।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में थाने के इंस्पेक्टर अनूप सिंह का कहना है कि ये घटना उरई जिला जालौन में हुई। FIR उसी थाने में दर्ज होगी। अगर हमें एप्लिकेशन मिलती है तो हम उस पर कार्रवाई के लिए उरई भेज देंगे।

5 Apr
67°F
6 Apr
46°F
7 Apr
55°F
8 Apr
40°F
9 Apr
49°F
10 Apr
58°F
11 Apr
49°F
5 Apr
67°F
6 Apr
46°F
7 Apr
55°F
8 Apr
40°F
9 Apr
49°F
10 Apr
58°F
11 Apr
49°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark