हरियाणा-पानीपत : तिरंगा यात्रा की आड़ में जामा मस्जिद में घुसी भीड़; जमकर मचाया उत्पाद, विशेष समुदाय में भारी रोष

हरियाणा-पानीपत : पानीपत के समालखा में तिरंगा यात्रा की आड़ में कुछ सामाजिक तत्वों ने समालखा में जमकर उत्पात मचाया है। यात्रा समालखा की जामा मस्जिद में घुस गई और शामिल लोगों ने जमकर नारे लगाए। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। समुदाय के लोगों ने थाना समालखा पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अन्य संगठन भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ आन खड़े हुए हैं। उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रभावित बताया है।

समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस पर जामा मस्जिद में हुडदंग की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने फैसला लिया की इस तरह के दंगों की रोकथाम के लिए शांति सद्भावना कमेटी  बनाई  जाएगी। संघर्ष मोर्चा संयोजक पीपी कपूर, मजदूर नेता सुनील दत्त, एडवोकेट दयानन्द पंवार की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल जामा मस्जिद के इमाम मौलवी हारुन व विशेष  समुदाय के लोगों से मिलकर एकजुटता व्यक्त की।

इमाम हारून ने बताया कि विशेष समुदाय ने स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे ही दोनों मस्जिदों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराया था। फिर भी दोपहर 12 बजे बाइकों पर सवार होकर आए करीब 200 शरारती तत्व मस्जिद के आगे हुड़दंग करने लगे और फिर मस्जिद में घुस कर भगवा व तिरंगा लगाने की  जिद करते हुए भड़काऊ नारे लगाने लगे।

संघर्ष मोर्चा ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें अपनी कुर्सी बचाने के लिए बेरोजगार युवकों व ऐसे तत्वों  को भड़का रही है। कुर्सी के लिए माहौल खराब किया जा रहा है। लेकिन देशभक्त ताकतें इन साम्प्रदायिक तत्वों के नापाक मंसूबे सफल नहीं होने देंगी। मोर्चा  ने सभी समुदायों से किसी के बहकावे में ना आकर उपद्रव ना करके शांति बनाए रखने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
तिरंगा यात्रा के दौरान को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शरारती तत्व जमकर हंगामा काट रहे हैं। पिछले दिनों चुलकाना गांव में एक पंचायत हुई थी। जिसमें स्वतंत्रता दिवस पर हर मस्जिद में तिरंगा फहराने का फैसला लिया था। पुलिस व प्रशासन ने संबंधित लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने प्रशासन के सामने इसका भरोसा भी दिया था। इन सबके बीच मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान जामा मस्जिद में घुसकर हंगामा किया गया।

Web sitesi için Hava Tahmini widget