चूरू : चूरू में फूफा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या:गोली लगने से एक महिला घायल, पत्नी की दूसरी जगह शादी करने से था नाराज

चूरू : चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव पोटी में मंगलवार रात ससुराल आए फूफा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से भतीजे का एक हाथ अलग हो गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में घायल युवक को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। छर्रे लगने से घायल युवक की मां को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क अस्पताल पहुंचे और मृत युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया,हालत गंभीर होने पर आरोपी को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पोटी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि मंगलवार रात वह अपने भाई गुलाब सिंह के घर गया था। तभी गढ़ड़ा हरियाणा निवासी झाबर सिंह आया। जिसने बारूद के जैसी देशी वस्तु से पहला फायर किया। जिसमें उसकी 40 वर्षीय सोना कंवर घायल हो गई। तेज आवाज सुनकर मोनू बाहर गया और उसके पीछे दौड़ा। तभी झाबर सिंह ने मोनू पर फायर कर दिया। जिससे उसका एक हाथ धड़ से अलग हो गया और भतीजे मोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं झाबर सिंह ने घर के आगे से जाते समय तीसरा फायर कर पोटी गांव से बाहर की तरफ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

12 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार हरियाणा के गढड़ा निवासी झाबर सिंह की शादी 12 साल पहले पोटी गांव की गीता कंवर के साथ हुई थी। शादी के बाद झाबर सिंह शराब पीकर गीता के साथ मारपीट करता था। पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया। गीता के परिजनों ने उसकी शादी दो महीने पहले दूसरी जगह कर दी। इससे नाराज झाबर सिंह मंगलवार रात नौ बजे अपने ससुराल पोटी पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। घर पर फायरिंग की। जिससे आंगन में सो रही सोना कंवर छर्रे लगने से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घायल महिला का पुत्र मोनू सिंह (20) पुत्र गुलाब सिंह बाहर आया। घर के सामने खड़े झाबर ने मोनू पर फारिंग कर दी। गोली मोनू के दाहिने हाथ में लगी और हाथ कटकर अलग हो गया। परिवार के लोग रात करीब साढे़ नौ बजे मोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोना कंवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर घायल महिला का पुत्र मोनू सिंह (20) बाहर आया। घर के सामने खड़े झाबर ने मोनू पर फारिंग कर दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर घायल महिला का पुत्र मोनू सिंह (20) बाहर आया। घर के सामने खड़े झाबर ने मोनू पर फारिंग कर दी।

घटना के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी
मोनू सिंह को गोली मारने के बाद घायल हालत में झाबर सिंह मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में खेतों में घूमता रहा। अस्पताल से घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क के नेतृत्व में कोतवाली,सदर, महिला थाना, रतननगर, दूधवाखारा की टीम चूरू पहुंची। पुलिस ने आरोपी झाबर सिंह को पकड़ने के लिए रात में खेतों में सर्च अभियान चलाया। तीन घंटे बाद आरोपी झबर सिंह पोटी बस स्टैंड के पास लहूलुहान हालत में मिला। जिसे पुलिस ने डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया।

शादी के बाद झाबर सिंह शराब पीकर गीता के साथ मारपीट करता था। पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया।
शादी के बाद झाबर सिंह शराब पीकर गीता के साथ मारपीट करता था। पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया।

दो भाइयों में छोटा है मोनू सिंह
मृतक के चाचा भवानी सिंह ने बताया कि दो भाइयों में मोनू सिंह छोटा है। बड़ा भाई कुलदीप सिंह शादीशुदा है। मोनू सिंह पहले दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। जो करीब 5 माह पहले ही चूरू आया था।

पुलिस ने आरोपी झाबर सिंह को पकड़ने के लिए रात में खेतों में सर्च अभियान चलाया।
पुलिस ने आरोपी झाबर सिंह को पकड़ने के लिए रात में खेतों में सर्च अभियान चलाया।
Web sitesi için Hava Tahmini widget