जयपुर : जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में आरती, कृष्णा और सनाकू देवी बने विजेता, पांच सितंबर तक जारी रहेगा

जयपुर : गहलोत सरकार की ओर से जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता से पहुंच रही है। योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना एक लाख रुपए तक की इनाम राशि जीतने का मौका भी मिल रहा है।

पूरे उत्साह के साथ आमजन राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से गहलोत सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। सरकार ने बताया कि प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

जहाजपुर, भीलवाड़ा की आरती कंवर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए जीते
रविवार को जारी हुए गुरुवार 10 अगस्त के परिणाम में  जहाजपुर, भीलवाड़ा की आरती कंवर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर भरतपुर के कृष्णा कुंतल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार सिरोही की सनाकू देवी ने 25 हजार रुपए की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रुपए का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।

राज्य सरकार के इस इनोवेशन से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

ये हैं विजेताओं के वीडियो लिंक

  • प्रथम पुरस्कार विजेता आरती का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://youtu.be/HPrR5EgdlDY
  • द्वितीय पुरस्कार विजेता कृष्णा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं https://youtu.be/SlFxKiorqWA
  • तृतीय पुरस्कार विजेता सनाकू देवी  का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://twitter.com/HdDewasi2004/status/1689493448511119360?t=14o9IGm3WMbldd9tMGormQ&s=19
11 Apr
70°F
12 Apr
62°F
13 Apr
63°F
14 Apr
74°F
15 Apr
75°F
16 Apr
63°F
17 Apr
65°F
11 Apr
70°F
12 Apr
62°F
13 Apr
63°F
14 Apr
74°F
15 Apr
75°F
16 Apr
63°F
17 Apr
65°F
Weather Data Source: weather in South Carolina today
Light
Dark