नीमकाथाना : नीमकाथाना ​​​​​​के शेरसिंह ने कनाड़ा में जीते तीन गोल्ड:विश्व पुलिस फायर गेम्स; गृहमंत्री ने दिल्ली में 1.4 करोड़ का चेक देकर किया सम्मानित

नीमकाथाना : नीमकाथाना कभी स्कूलों में दौड़ लगाई कभी घर से निकले तो दौड़ लगाई, करियर के लिए दौड़ तब लगाई जाती हैं सेना पुलिस की भर्ती होती हैं। नीमकाथाना जिले के गणेश्वर गांव की ढाणी बारियाला के रहने वाले शेर सिंह तंवर ने केरियर बनाने के लिए नहीं बल्कि देश का नाम रोशन करने के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

गणेश्वर के शेरसिंह तंवर ने अब तक मैराथन दौड़ में कई गोल्ड मेडल व अन्य पदक हासिल किए हैं। कनाडा के विनिपेक में आयोजित हुई विश्व पुलिस फायर गेम्स में शेर सिंह तंवर ने गोल्ड मेडल जीते हैं। कनाडा में तीन दिन तक शेर सिंह ने दौड़ लगाकर तीन गोल्ड मेडल जीते हैं।

पहली प्रतियोगिता 1 जुलाई को 5 हजार मीटर की हुई जिसमें 14 मिनट 20 सेकेंड में जीत हासिल की, दूसरी 3 जुलाई 10 हजार मीटर जिसमे 29 मिनट 12 सेकेंड में दौड़ लगाई ओर तीसरी 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री 29 मिनट 40 सेकेंड में जीत हासिल की। तीनों प्रतियोगिता कनाडा के विनिपेक में आयोजित हुई हैं तीनों प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया हैं।

प्रतियोगिता जीतने के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 11 अगस्त को सम्मानित कार्यक्रम रखा गया। जिसमें शेर सिंह तंवर को दिल्ली में बुलाकर उनका सम्मान किया और शेरसिंह को 1 करोड़ चार लाख रुपए का चेक देकर उनका सम्मान किया।

अब तक जीत चुके 40 मेडल

शेरसिंह तंवर ने अब तक अनेकों बार हुई राज्य स्तरीय नेशनल व इंटरनेशनल दौड़ प्रतियोगिता में 40 मेडल जीत चुके हैं

  • 2018 में चाइना में हुई मैराथन दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया।
  • 2019 में साउथ एशिया गेम नेपाल में सिल्वर मेडल।
  • 2019 टाटा मैराथन गोल्ड मेडल चार लाख का चेक
  • दिल्ली मैराथन 2023 रजत पदक हासिल किया।
  • 2023 में ओपन टूर्नामेंट बांग्लादेश के ढाका में गोल्ड मेडल।
  • 2023 में इंदिरा मैराथन इलाहाबाद गोल्ड मेडल ओर 3 लाख रुपये चेक।

2013 का रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम दर्ज किया

फूल मैराथन दौड़ में ऑल इंडिया पुलिस का 2013 का रिकॉर्ड तोड़ कर 2023 में फूल मैराथन दौड़ में रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज किया।

10 साल तक आर्मी में कर चुके देश सेवा

शेरसिंह आर्मी में 123 TA बटालियन में 10 साल देश की सेवा कर चुके हैं। आर्मी में रहते हुए भी शेरसिंह मैराथन दौड़ में हिस्सा लेते थे। उन्होंने आर्मी में रहकर मैराथन दौड़ में करीब 20 पदक हासिल किए।

सब इंस्पेक्टर पद पर जयपुर में है तैनात

शेरसिंह का आर्मी के बाद राजस्थान पुलिस में चयन हुआ। करीब 2 साल से शेरसिंह तंवर जयपुर में पुलिस कमिश्नर रेंज पुलिस लाइन में तैनात हैं। शेरसिंह 10 साल आर्मी के बाद 2021 में राजस्थान पुलिस में चयन हुआ था।

अब ओलिंपिक की कर रहे हैं तैयारी

शेरसिंह तंवर अब ओलिंपिक की तैयारी कर रहे हैं। शेरसिंह ने बताया कि मैराथन दौड़ लगाने का पहले से ही जुनून था। बचपन से ही दौड़ लगा रहे हैं। दौड़ का जुनून सर पर सवार था गणेश्वर से बारियाला करीब 4 किलोमीटर पड़ता है वहा से स्कूल आते व जाते समय दौड़ लगाते हुए जाते थे। अब शेरसिंह एक सप्ताह में 250 से 300 किलोमीटर तक कि दौड़ लगाते हैं ओर ओलिंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

ग्रामीण करेंगे सम्मान

गणेश्वर व आगरी के ग्रामीण शेरसिंह का गणेश्वर पहुंचने पर उनका सम्मान किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी शेरसिंह कई बार मैराथन दौड़ में मेडल जीते हैं और ग्रामीणों ने उनका विजयी जुलूस निकाला। अब शेरसिंह का गणेश्वर आने पर उनका सम्मान किया जाएगा साथ ही गणेश्वर व आगरी में जुलूस निकाला जाएगा।

Web sitesi için Hava Tahmini widget