झुंझुनूं-बगड़ : सादा वर्दी में पुलिस रख रही है निगाह:एक मनचला गिरफ्तार, बस स्टैण्ड़ पर महिलाओं पर कर रहा था छिंटकाशी, ऑपरेशन गरिमा

झुंझुनूं-बगड़ : ऑपरेशन गरिमा के तहत पुलिस ने मनचलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने बस स्टैण्ड पर महिलाओं से छींटाकशी कर रहे एक मनचले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बगड़ थाना क्षेत्र के खुडाना निवासी फैयाज पुत्र आफिज खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस स्टैण्ड़ पर बेवजह घूम रहा था। आने जाने वाली महिलाओं पर छींटाकशी कर रहा था। कुछ महिलाओं ने दबी जुबान से विरोध किया तो बस स्टैण्ड़ पर मौजूद कर्मचारियों ने मनचले को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

18 तक चलेगा अभियान

दरअसल प्रदेश में महिलाओं व लडकियों के साथ छेड़छाड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मनचलों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के बाद आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मनचलों के खिलाफ पूरे प्रदेश में गुरुवार से ऑपरेशन गरिमा’ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 18 अगस्त तक चलेगा।

पुलिस करेगी सादा वर्दी में गश्त

अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मी सादा वर्दी में स्कूल-कॉलेज, सार्वजनिक स्थान, कोचिंग सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल और भीडभाड़ वाले स्थानों पर निगरानी करेंगे। महिलाओं व लड़कियों के साथ छेडखानी करने वालों को कार्रवाई करेगी।

Columbus
15°C
Broken cloud sky
4.9 m/s
58%
760 mmHg
20:00
15°C
21:00
14°C
22:00
13°C
23:00
12°C
00:00
12°C
01:00
12°C
02:00
12°C
03:00
12°C
04:00
11°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
9°C
09:00
10°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark