झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला:अमरकुंड में स्नान के लिए गईं थीं, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के पहाड़ी पर बने अमर कुंड में नहाने गई महिलाओं पर सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में तीन महिलाएं घायल हो गई, जिनको इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार खेतड़ी के भोपालगढ़ किले के पास अमर कुंड बना हुआ है। बरसात के मौसम में अमर कुंड पानी से पूर्ण रूप से भर जाता है। आस्था का केंद्र अमर कुंड वर्तमान समय में महिलाओं के धार्मिक स्थान का केंद्र बना हुआ है।

सोमवार को धार्मिक स्नान के लिए कुछ महिलाएं अमरकुंड के पास पहुंची। इसके बाद घोड़ा मक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में वार्ड पांच खेतड़ी निवासी किताब देवी पत्नी जगदीश प्रसाद, बाला देवी पत्नी लालचंद और सूरजगढ़ निवासी संतोष पत्नी नाथूराम घायल हो गईं।

घायल संतोष देवी ने बताया कि वह सुरजगढ से खेतड़ी अपनी बहन के आई हुई थी, जो नहाने के लिए अमरकुंड पर गई हुई थी। नहाने के बाद जब वह घर की ओर जाने लगी तो पेड़ पर लगी मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह तीनों घायल हो गईं। महिलाओं द्वारा मधुमक्खी के हमले के दौरान शोर शराबा करने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की मदद से खेतड़ी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना पर एंबुलेंस कर्मचारी विनोद मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर सहीराम कुमावत, विपुल तंवर भी मौके पर पहुंचे। मधुमक्खियों के हमले में घायल महिलाओं को खेतड़ी के सब जिला अस्पताल मे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉ. जसविंदर चौधरी ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। एक साथ अधिक मधुमक्खियों द्वारा हमला कर देने से महिलाओं की स्थिति काफी नाजुक बनी गई हुई है। जिनका इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है तथा स्वस्थ्य होने पर छुट्टी कर दी जाएगी। महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला होने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में एकत्रित हो गए।

Columbus
2°C
Clear sky
2.4 m/s
75%
767 mmHg
01:00
2°C
02:00
2°C
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
0°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
10°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
4°C
01:00
3°C
02:00
2°C
03:00
2°C
04:00
1°C
05:00
1°C
06:00
1°C
07:00
1°C
08:00
2°C
09:00
5°C
10:00
7°C
11:00
10°C
12:00
11°C
13:00
12°C
14:00
13°C
15:00
13°C
16:00
14°C
17:00
14°C
18:00
14°C
19:00
13°C
20:00
12°C
21:00
11°C
22:00
10°C
23:00
9°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark